Judgements

Regarding Need To Protect Forest Land Bordering Nepal In Tehsil … on 21 March, 2001

Lok Sabha Debates
Regarding Need To Protect Forest Land Bordering Nepal In Tehsil … on 21 March, 2001

Title: Regarding need to protect forest land bordering Nepal in tehsil Nighasan, Khiri, U.P. from encroachment – Laid.

श्री रवि प्रकाश वर्मा

(खीरी ): मेरे संसदीय क्षेत्र खीरी में नेपाल की सीमा से लगी हुई तहसील निघासन में ग्राम सभा रानी नगर, बसही तथा बिसेनपुरी से लगी हुई वन विभाग की ग्राम सभा से विवादित १००० एकड़ भूमि पर नेपाल राष्ट्र के कंचनपुर” च ” गांव तथा ” ग ” के निवासियों द्वारा अनाधिकृत कब्जा कर लिया गया है तथा सीमा चिन्हों को नष्ट करके खेती की जा रही है। इस कारण से क्षेत्र में टकराव की स्थिति बन रही है।

मेरा भारत सरकार से अनुरोध है शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाने का काम करें जिससे इस स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके तथा भारत वर्ष के सीमा हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

(इत)