Judgements

Need To Provide Rail, Road & Basic Amenities At The Mausoleum Of … on 7 May, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Provide Rail, Road & Basic Amenities At The Mausoleum Of … on 7 May, 2010


>

Title: Need to provide rail, road & basic amenities at the Mausoleum of Madarshah at Makanpur in Kanpur City district, Uttar Pradesh and bring it on the tourist map of India.

श्री अशोक कुमार रावत (मिसरिख): उत्तर प्रदेश राज्य के मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मकनपुर जो कानपुर नगर जिलान्तर्गत आता है, में मदारशाह की विश्व प्रसिद्ध मजार है। यहां पर देश के ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। यह विश्व प्रसिद्ध मजार है और 596 वर्ष पुरानी है। यहां पर प्रतिदिन कई हजार लोग देश-विदेश से दर्शनार्थ आते हैं। यहां पर मई माह में उर्स लगता है, जिसमें कई लाख लोग सम्मिलित होते हैं तथा जनवरी-फरवरी के महीने में एक माह के लिए मेला लगता है। विश्व प्रसिद्ध मजार होने पर भी यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है।

          मेरा सदन के माध्यम से केंद्र सरकार से अनुरोध है कि मदारशाह की मजार के महत्व को देखते हुए इस क्षेत्र को केन्द्रीय पर्यटन की सूची में शामिल करके इसे विकसित करने, अंतर्राज्यीय बस अड्डा स्थापित करने, मकनपुर को रेलवे से जोड़ने, सड़क के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा जोड़ने, मकनपुर के निकटवर्ती रेलवे स्टेशन बिल्हौर का सौन्दर्यकरण करने के साथ-साथ वहां पर जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु समुचित कदम उठायें।