Title: Need to take steps for all-round development of Sarnath pilgrimage and tourist centre in Uttar Pradesh.
14.45 hrs. श्री आनन्द रत्न मौर्य (चंदौसी) : महोदय, सारनाथ मेरे संसदीय क्षेत्र चंदौसी का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है साथ ही राष्ट्र का गौरवपूर्ण ऐतिहासिक स्थल भी है। लाखों लोग प्रति वर्ष देश-विदेश से इस धार्िमक और ऐतिहासिक स्थल के दर्शनार्थ आते हैं जिससे देश को करोड़ों रुपये की आय होती है। सारनाथ के चहुमुखी विकास के लिए हो सकता है कुछ परियोजनाएं बनी हों परन्तु विगत दस वषर्ों से किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। यद्यपि यह बहुत बड़ा पर्यटक स्थल है परन्तु सरकार द्वारा इसकी उपेक्षा की जा रही है। इसका एक उदाहरण यह भी है कि सारनाथ स्टेशन पर एक भी लम्बी दूरी की गाड़ी नहीं ठहरती। अत: सरकार से मेरी मांग है कि सारनाथ जैसे भारत के अमूल्य तीर्थ स्थल और ऐतिहासिक पर्यटक केन्द्र का बहुमुखी विकास किया जाए। इससे संबंधित लम्िबत योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जाए और साथ ही सरकार सारनाथ स्टेशन का विकास करते हुए लम्बी दूरी की गाड़ियों के वहां ठहरने की व्यवस्था करे।
SHRI KONIJETI ROSAIAH (NARASARAOPET): Sir, I am on a point of order.
MR. CHAIRMAN What is your point of order? Under what rule?
SHRI KONIJETI ROSAIAH: It is under Rule 376.
Sir, my point of order is very simple. The Zero Hour normally terminates when the House adjourns. Today, the issue raised during the Zero Hour continued even after the re-assembling of the House.
MR. CHAIRMAN: There is no point of order; you may please sit down.
SHRI KONIJETI ROSAIAH : Sir, we have given notices to raise some other issues. What happened to them? सभापति महोदय : आपकी बात रिकार्ड हो गई है, अब आप बैठ जाइए।