Judgements

Need To Set Up Proposed Navodya Vidyalaya In Manvat Talluka In … on 9 December, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Set Up Proposed Navodya Vidyalaya In Manvat Talluka In … on 9 December, 2003


/font>

Title: Need to set up proposed Navodya Vidyalaya in Manvat Talluka in Parbhani Parliamentary Constituency, Maharashtra.

श्री सुरेश रामराव जाधव

(परभनी) : मेरे निर्वाचन क्षेत्र परभणी में ग्राम बलसा, तालुका तथा जिला परभणी में सरकार ने एक नवोदय विद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस विद्यालय हेतु जिस जमीन का आबंटन करने का निर्णय लिया था, उसके अधिग्रहण के खिलाफ कुछ स्थानीय लोगों ने कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया है, जिस कारण नवोदय विद्यालय की स्थापना में विलम्ब हो सकता है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के मानवत तालुके में काफी सरकारी जमीन उपलब्ध है तथा महाराष्ट्र सरकार यहां जमीन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

अत: इस माननीय सदन के माध्यम से मैं मानव संसाधन मंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि वह मेरे निर्वाचन क्षेत्र परभणी में ग्राम बलसा के स्थान पर मानवत तालुका में नवोदय विद्यालय खोलने हेतु तुरंत निर्देश देने का कष्ट करें।