Judgements

Need To Check The Soil Erosion Caused By River Ganga In Bhadohi … on 28 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Check The Soil Erosion Caused By River Ganga In Bhadohi … on 28 July, 2009


>

Title: Need to check the soil erosion caused by river Ganga in Bhadohi Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh-laid.

श्री गोरखनाथ पाण्डेय (भदोही): पूरे देश में प्रतिवर्ष वर्षा एवं नदियों की बाढ़ से हजारों एकड़ जमीन नदियों की चपेट में आकर बर्बाद हो जाती है। गंगा नदी से उत्तर प्रदेश पूर्वाचंल भाग सर्वाधिक प्रभावित होता है। हमारा संसदीय क्षेत्र भदोही का अधिकांश भाग गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। इलाहाबाद एवं वाराणसी के मध्य में भदोही संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत हांडिया विधानसभा क्षेत्र व ज्ञानपुर तथा औराई विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ जमीन तथा फसलें प्रतिवर्ष गंगा की कटान से प्रभावित होते हैं। कुछ गांव पूर्व में ही (कटान से) गंगा में विलीन हो चुके हैं। दर्जनों गांव, सैदाबाह से डेरवां भवानीपुर तक जिसमें कोनियां क्षेत्र के छेछुवा, भुर्रा, भमौरी, कलातुलसी, इटहरा, वारीपुर, कलिंजरा, बेरवांपहाड़पुर, भवानीपुर डेरवां के कटान को रोकने हेतु तटबन्धों का होना आवश्यक है।