Judgements

Need To Upgrade Medical College At Gorakhpur, Uttar Pradesh With A … on 14 March, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Upgrade Medical College At Gorakhpur, Uttar Pradesh With A … on 14 March, 2006


>

Title : Need to upgrade Medical College at Gorakhpur, Uttar Pradesh with a view to provide better medical facilities to the people in the region.

 

श्री पंकज चौधरी (महाराजगंज, उ.प्र.) : अध्यक्ष महोदय, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में स्थित मेडिकल कालेज काफी पुराना है। लेकिन इतने समय के बाद भी उस मेडिकल कालेज में कोई प्रगति नहीं हुयी है। समुचित चकित्सा के अभाव में गंभीर रोगों के रोगियों को उपचार के लिए बाहर जाना पडता है। जिसके परिणामस्वरूप न केवल उन्हें भारी राशि व्यय करनी पडती है बल्कि समय की भी बहुत बरबादी होती है। निर्धन रोगी धन के अभाव में अपना उपचार भी नहीं करा पाते। यद्यपि इस मेडिकल कालेज में काफी संख्या में भवन है और इसे भूमि भी उपलबध है। अत: इस मेडिकल कालेज का विस्तार कर यहां समुचित चकित्सा उपलब्ध करायी जा सकती है।

अत: मेरा सरकार से अनुरोध है कि गोरखपुर मेडिकल कालेज का व्यापक सर्वेक्षण केन्द्रीय स्तर पर कराया जाये तथा स्पाइनल इंजरी, कैंसर, ह्ृदय रोग इन्सेफेलाइटिस आदि अनेक गंभीर रोगों का उपचार कराने की सुविधा उपलबध कराने के उद्देश्य से इस मेडिकल कालेज का उन्नयन किया जाये।