Judgements

Need To Expedite The Gauge Conversion From Sakri To Nirmali And … on 8 March, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Expedite The Gauge Conversion From Sakri To Nirmali And … on 8 March, 2007

Title: Need to expedite the gauge conversion from Sakri to Nirmali and Jhanjharpur to Lokha Bazar in Samastipur Rail Division.

 

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव (झंझारपुर) : महोदय, पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत दरभंगा-जयनगर रेल खंड के अमान परिवर्तन का प्रशंसनीय महत्वपूर्ण कार्य जारी है। इस कार्य के प्रारंभ होने से सकरी निर्मली रेल खंड तथा झंझारपुर-लोकहा बाजार रेल खंड के यात्रियों को कमीश्नरी मुख्यालय दरभंगा यात्रा के लिए सीधी रेल सेवा स्थगित ही नहीं बल्कि हमेशा के लिए बंद हो गई है। दरभंगा से दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई आदि दूरस्थ शहरों के लिए सीधी रेल सेवा है। अत: उपरोक्त दोनों रेल खंडों के यात्रियों को कमीश्नरी मुख्यालय जाने के लिए तथा दूरस्थ शहरों के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए दरभंगा तक यात्रा करना कष्टप्रद तथा असुविधाजनक हो गया है। सहरसा जंक्शन-फारबिसगंज और सकरी-निर्मली एवं झंझारपुर-लौकहा बाजार रेल खंडों के आमान परिवर्तन के नये कार्य को ३५५.८१ करोड़ रूपये की अनुमानित लागत पर वर्ष २००३-०४ के बजट में शामिल किया गया था, जिसके लिए धनराशि की व्यवस्था रक्षा नधियों से की जानी है।

सकरी- निर्मली तथा झंझारपुर-लौकहा बाजार रेल खंडों के यात्रियों की विकट परेशानी को देखते हुए वर्ष २००३-०४ के बजट में शामिल किए गये इन रेल खंडों के आमान परिवर्तन के कार्य को गति देने के लिए सकारात्मक पहल किए जाने की आवश्यकता हे।