an>
Title : Need to set up Jawahar Navodaya Vidyalaya and Kendriya Vidyalayas in every district of the country.
श्री राजनरायन बुधौलिया (हमीरपुर, उ.प्र.) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं सरकार का ध्यान एक महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। सरकार की नीति प्रत्येक जिले में दो जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने की है लेकिन यह योजना अभी तक ठीक से अमल में नहीं लायी गई है। केन्द्रीय विद्यालय किसी जिले में तीन से लेकर पांच तक की संख्या में हैं तो कई जिले ऐसे भी हैं, जहां पर एक भी केन्द्रीय विद्यालय नहीं है। यहां तक कि मेरे संसदीय जिले के आसपास महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, छतरपुर, जालौन जिलों में कोई भी केन्द्रीय विद्यालय नहीं है न ही भविष्य में कोई केन्द्रीय विद्यालय खोलने की संभावना नजर आ रही है। इसके लिए सरकार द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है जिस के कारण यहां के केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों एवं अन्य जरूरतमंद छात्रों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। केन्द्रीय विद्यालयों में सांसदों को विवेकाधीन कोटे के अन्तर्गत दो बच्चों के प्रवेश हेतु कूपन जारी किए जाते हैं जो अपर्याप्त हैं। मेरे संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे में जवाहर नवोदय विद्यालय एवं मौदहा कस्बे में केन्द्रीय विद्यालय तथा महोबा जिले के कुलपहाड़ में जवाहर नवोदय विद्यालय व महोबा में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की तुरन्त आवश्यकता है[S7] ।
महोदय, मेरा आपके माध्यम से केन्द्र सरकार से आग्रह है कि देश के प्रत्येक जिले में दो जवाहर नवोदय विद्यालय एवं कम से कम एक केन्द्रीय विद्यालय सरकारी नियमों को सरल करते हुए खोले जाएं तथा वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु माननीय सांसदों को दिये जाने वाले कूपनों को बढ़ाकर कम से कम पांच किया जाए। धन्यवाद।
MR. SPEAKER: Shri Shankhlal Majhi is allowed to associate with this matter.