MR. DEPUTY-SPEAKER: Matters under Rule 377 listed for the day are treated as laid on the Table of the House.
Title : Need to provide more railway facilities in Jharkhand State-Laid.
( रांची):रांची जो अब झारखंड की राजधानी है कई वर्ष पूर्व रांची में डी.आर.एम. कार्यालय खोलने की घोषणा की गई। भवन का शिलान्यास भी रेलवे मंत्री द्वारा किया गया। भवन निर्माण का कार्य अधूरा हुआ है। कार्य में तेजी लायी जाये और पूर्ण रूप से कार्यालय का स्थानांतरण आद्रा से रांची किया जाये। साथ-साथ रांची राजधानी को हर प्रमुख शहरों से जोड़ा जाये, यह मांग वर्षो से होती रही है। रांची से दिल्ली एक राजधानी एक्सप्रेस, रांची से कलकत्ता एक शताब्दी एक्सप्रेस भाया जमशेदपुर एवं बोकारों से मुम्बई भाया रांची सुपरफास्ट ट्रेन और रांची से टोरी भाया लोहरदगा छोटी लाईन को परिवर्तित करने और लोहरदगा से टोरी तक रेलवे लाईन को जोड़ने में जनहित में तीव्रता लाने का रेलवे मंत्रालय और भारत सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं। यह रेलवे सुविधा उपलब्ध होने पर झारखंड क्षेत्र का विकास तेजी से हो पायेगा।
* Treated as laid on the Table of the House