Judgements

 Need To Declare State Highway Between Deoghar And Patna Into A … on 28 July, 2005

Lok Sabha Debates
 Need To Declare State Highway Between Deoghar And Patna Into A … on 28 July, 2005


>

Title:   Need to declare State Highway between Deoghar and Patna into a National Highway.

 

श्री गरिधारी यादव (बांका) : सभापति महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र बांका के देवधर से जमूई शेखपुरा नालन्दा होकर पटना पहुंचने वाली सड़क की हालत बहुत ही खराब है और उत्तर प्रदेश के अधिकांश वाहन इसी सड़क से पश्चिम बंगाल एवं झारखंड जाते हैं। यह बिहार के अत्यन्त व्यस्त मार्गों में से एक मार्ग है। देवधर के तीर्थदर्शन के लिए बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं। इस सड़क पर जो शहर पड़ते हैं, उन पर कभी-कभी यातायात जाम भी हो जाता है। आजकल सरवनी मेला चल रहा है और लोगों को बहुत ही दिक्कत हो रही है।

सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि देवधर और पटना के बीच बिहार के पी.डब्लू.डी. मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द घोषित किया जाये, जिससे इस मार्ग का सुधार हो सके।