>
Title: Reported move to allocate thousand tons of coal to the National Co-operatives Consumers Federation of India Limited by Coal India through ‘sale permit’ in the open market.
श्री हंसराज जी.अहीर (चन्द्रपुर) : अध्यक्ष जी, कोल इंडिया ने पिछले दो माह पूर्व यानि झारखंड के चुनाव पूर्व एनसीएफआईएल को प्रतिमाह दो लाख टन कोयले का कोटा दिया है, जो नियमों का उल्लंघन है। यह कोयला ऐसे समय में दिया गया है जबकि देश के सभी राज्यों में बिजली बोड्र्स कोयला मांग रहे हैं। उन्हें कोयला न देकर ऐसी फैडरेशन को कोयला देकर ट्रेडिंग करने की अनुमति दी गयी है, जिसमें काफी भ्रष्टाचार हुआ है। हमारा यह आरोप है कि …* … ऐसी फैडरेशन को कोयला दिया है जिसमें करोड़ों रुपये का घपला किया गया है।
MR. SPEAKER: No notice has been given. The Minister’s name is to be deleted. Do not keep it on record.
श्री हंसराज जी.अहीर : अध्यक्ष जी, मैं आपके माध्यम से माननीय प्रधान मंत्री जी से विनती करता हूं कि यह जो फैडरेशन को कोयला दिया गया है, इसे तुरंत रोक दिया जाए और इस मामले की सीबीआई द्वारा जांच कराई जाए।