>
Title : Need to provide financial help under Agricultural Crop Insurance Scheme to farmers of Porbandar and Junagarh districts in Gujarat whose crops have been damaged due to heavy rains.
श्री विट्ठलभाई हंसराजभाई रादड़िया (पोरबंदर): मेरे संसदीय क्षेत्र पोरबंदर के अंतर्गत पोरबन्दर एवं जूनागढ़ जिलों में अत्यंत बारिश होने से किसानों की करोड़ों रूपये की फसल नष्ट हो गई है एवं पशु मारे गये हैं जिसके कारण इन क्षेत्रों के किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है और किसानों के बीज भी समाप्त हो गये हैं। इसलिए इन क्षेत्रों के किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को तत्काल भुगतान किया जाये। यह भी खेद की बात है कि गत दो सालों के दौरान कृषि फसल योजना का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, उनका भुगतान भी किया जाये।
सदन के माध्यम से अनुरोध है कि कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरे संसदीय क्षेत्र पोरबंदर के अंतर्गत पोरबन्दर एवं जूनागढ़ के किसानों को कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत भुगतान किया जाए।