an>
Title: Need to provide a financial package for setting up of industries in Punjab with a view to generate employment in the region.
श्री अविनाश राय खन्ना (होशियारपुर): उपाध्यक्ष महोदय, पंजाब एक बार्डर राज्य है, जिसने कई वर्षों तक आत्ांकवाद का सामना भी किया है। यह देश के अन्न भंडार में सबसे ज्यादा हिसासा डाल रहा है, लेकिन आज खेतीबाड़ी लाभप्रद न होने के कारण और न ही खेतों में ज्यादा लोगों को रोजगार देने की क्षमता है। रोजगार ने होने के कारण पंजाब का नौजवान पीढ़ी नशे जैसी प्रवृति में जा रहा है।
मेरा अनुरोध है कि पंजाब में कोई उद्योग लगाने का आर्थिक पैकेज दिया जाए और जो उद्योग छोटे या बड़े पंजाब में काम कर रहे हैं, उन्हें पूरी मदद देकर कायम रखने की जरूरत है ताकि पंजाब को बचाया जा सके।