Title: Need to enquire the arsoning in a church by CBI at Indore, Madhya Pradesh.
श्री शिवराज सिंह चौहान (वदिशा) : माननीय अध्यक्ष महोदय, ११ मई की रात को मध्य प्रदेश के इन्दौर शहर में तीन चर्चों में तोड़-फोड़ की गई। चर्चों में तोड़-फोड़ निन्दनीय है और हमारी पार्टी इसकी निन्दा करती है। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय, इस आरोप में कुछ निर्दोष लोग पकड़े गए हैं। माननीय अध्यक्ष महोदय, इनमें पांच महिलाएं हैं जिनमें से दो शक्षिकाएं हैं जिनका चर्च में तोड़-फोड़ से कोई लेना-देना नहीं है। वे पकड़ी गई हैं।
अध्यक्ष महोदय, बजरंग दल, संस्कृति रक्षा मंच पर आरोप लगाया गया है। यह आरोप बिलकुल गलत है, बेबिनुयाद है। सही बात तो यह है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो गुट हैं। गुटीय राजनीति के कारण कांग्रेस का एक गुट चाहता था कि दिनांक १२-०५-२००० को कांग्रेस अध्यक्षा इन्दौर का दौरा न कर पाएं, लेकिन वहीं दूसरा गुट चाहता था कि कांग्रेस अध्यक्षा का इन्दौर दौरा सफलता पूर्वक संपन्न हो। इसी गुटीय राजनीति के चलते कांग्रेस के लोगों ने ही इस प्रकार की घटनाएं कराईं।…( व्यवधान)
SHRI SURESH KURUP (KOTTAYAM): Sir, I take strong objection to this. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Nothing will go on record except what Shri Shivraj Singh Chouhan says.
(Interruptions)*
श्री शिवराजसिंह चौहान (वदिशा): अध्यक्ष महोदय, श्रद्धा नामक एक संस्था जिसका कार्य बाल संरक्षण गृह को दिया गया था, १९९५ से कार्यरत है और १९९९ तक उसका पंजीकरण नहीं हुआ था। ऐसी संस्था को राजीव गांधी फाउंडेशन ने ३२,५६,७६६ रुपए अनुदान दिया। यह संस्था धर्मान्तरण के काम में लगी हुई है। फाउंडेशन द्वारा ऐसी संस्था को अनुदान देना जो पंजीकृत नहीं है और धर्मान्तरण के कार्य में लिप्त है, उचित नहीं है। …( व्यवधान)
————————————————————————————————
*Not Recorded.
MR. SPEAKER: Shri Shivraj Singh Chouhan, you have raised this matter a number of times in this House. Please take your seat. Now, Shri P.R. Dasmunsi.
gÉÉÒ ÉʶɴɮÉVÉÉ˺Éc SÉÉècÉxÉ : अपने इन्दौर दौरे के समय सोनिया जी वहां गईं। उनके सामने बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उनको पकड़ कर उनके ऊपर चर्च जलाने का आरोप मढ़ दिया गया। अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से भारत सरकार से मांग करता हूं कि इस घटना की सी.बी.आई. से जांच कराएं ताकि वास्तविक अपराधी पकड़े जाएं और वस्तुस्थिति सामने आए। मैं यह मांग भी करता हूं कि राजीव गांधी फाउंडेशन की भी जांच कराई जाए कि किस-किस प्रकार की संस्थाओं को पैसा देती है।
…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Shri Chouhan, please take your seat. Everyday you are creating the same kind of a situation in the Zero Hour. What is this?
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: This will not go on record.
(Interruptions)*
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI (RAIGANJ): Shri Chouhan, the Speaker is asking you to sit down. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Chouhan, I have allowed you to raise the matter. Please take your seat. This is not the way. You have raised this matter on many occasions. Please take your seat.
… (Interruptions)
SHRI SURESH KURUP (KOTTAYAM): Mr. Speaker, Sir, I should be allowed to speak to set the record straight. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Suresh Kurup, you cannot compel the Chair to allow you to speak.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Nothing will go on record except what Shri P.R. Dasmunsi says.
(Interruptions)*
———————————————————————————————–
*Not Recorded.