Judgements

Need To Construct A School Building For Jawahar Navodaya Vidyalaya At … on 9 November, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Construct A School Building For Jawahar Navodaya Vidyalaya At … on 9 November, 2010

>

Title: Need to construct a school building for Jawahar Navodaya Vidyalaya at the proposed site in Deoria Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.

श्री गोरख प्रसाद जायसवाल (देवरिया):   सभापति महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र देवरिया में एक जवाहर नवोदय विद्यालय स्वीकृत हो चुका है। परन्तु अभी तक इस विद्यालय के लिए भवन का निर्माण नहीं हुआ है और इस संबंध में कोई जानकारी भी नहीं मिल पा रही है कि स्कूल का निर्माण कब से शुरू होगा। इतना पता चला है कि देवरिया जिले से कुछ दूरी पर मेहड़ा ग्राम में इस विद्यालय के लिए भवन बनना प्रस्तावित है और इस कार्य के लिए भूमि को अधिग्रहित किया जा चुका है। वर्तमान समय में यह विद्यालय भाड़े के भवन पर चल रहा है जिसके कारण छात्रों को पठन-पाठन के लिए जिन सुविधाओं की आवश्यकता होती है, वह नहीं मिल पा रही हैं।

          मेरा सदन के माध्यम से अनुरोध है कि देवरिया में जो उपरोक्त विद्यालय किराए के भवन में चल रहा है उसके लिए प्रस्तावित भूमि पर जल्द स्कूल भवन का निर्माण करवाया जाए।