Judgements

Need To Take Action Against Beer Company In America For Labeling The … on 3 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Take Action Against Beer Company In America For Labeling The … on 3 July, 2009

>

Title: Need to take action against Beer Company in America for labeling the picture of Hindu deities on Bear Bottle.

  

श्री गणेशराव नागोराव दूधगांवकर (परभणी): सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान भारतीयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले एक विषय की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। अमरीका की एक बीयर कंपनी ने बीयर की एक ब्रांड की बोतल के ऊपर गणेश जी का चित्र छापा है, जिसकी वजह से भारतीयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इसलिए अमरीकन कंपनी की बीयर की बोतल के ऊपर हिंदुओं के आराध्य देव गणेश जी की जो तस्वीर छापी गई है, वह दुनिया भर में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

इसलिए मेरी आपके माध्यम से सरकार से प्रार्थना है कि हिंदुओं के आराध्य गणपति बाबा का चित्र बीयर की बोतल पर छापने वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके, इस ढंग से सरकार को इस तरफ जरूर ध्यान देना चाहिए। इतनी बात कहकर मैं अपनी बात समाप्त करता हूं।