Judgements

Need To Issue Directives To The Government Of Gujarat To Spend … on 26 April, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Issue Directives To The Government Of Gujarat To Spend … on 26 April, 2005

Title: Need to issue directives to the Government of Gujarat to spend proportionate share of royalty received from ONGC on rural development and potable water schemes in Mehsana Parliamentary Constituency, Gujarat .

 

श्री जीवाभाई अम्बालाल पटेल (मेहसाना) : अध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र मेहसाणा में ओ०एन०जी०सी० के १२०८ तेल कुएं हैं, जिसमें से करोड़ों रूपये का आयल एवं गैस निकलता है। इसी एवज में ३०० करोड रूपये गुजरात को रॉयल्टी मिलती है। परन्तु, इस रॉयल्टी से मेहसाणा के किसानों को कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है। दूसरी ओर यहां का जल स्तर एक हजार फीट नीचे चला गया है, जिसके कारण यहां के किसानों को अपने खेतों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है एवं मवेशी पानी के बिना मर रहे हैं। तेल के कुएं से तेल पानी मिल जाने से यहां का पानी फ्लूराइड वाला हो गया है, जिसके कारण गरीब किसान इस फ्लोराइड प्रदूषित पानी पीने से दिन प्रति दिन बीमार पड़ रहे हैं। पानी के अभाव में भूमि बंजर होती जा रही है और किसानों के आय के साधन छिन रहे हैं। इन सब कारणों से यहां का किसान बहुत ही दुखी है।

सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि वह गुजरात राज्य सरकार को निर्देश दे कि ओएनजीसी से जो रॉयल्टी राज्य सरकार को मिलती है, उन्हें कुएं के हिसाब से रॉयल्टी का हिस्सा मेहसाणा के ग्रामीण विकास एवं पेयजल उपलब्ध कराया जाये।