Judgements

Regarding Need To Ensure Proper Utilization Of Funds Allocated For … on 21 December, 2000

Lok Sabha Debates
Regarding Need To Ensure Proper Utilization Of Funds Allocated For … on 21 December, 2000

Title: Regarding need to ensure proper utilization of funds allocated for the Development of Ranthambhor Tiger Sanctuary in Rajashan – Laid.

श्रीमती जसकौर मीणा (सवाई माधोपुर) : भारत वर्ष में राष्ट्रीय बाघ पिरयोजनाएं हैं, जिनमें एक सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र में है, जिसका नाम रणथंभोर बाघ अभयारण्य है। भारत सरकार ने इको डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत इस परियोजना को समृद्ध बनाने के लिए वर्ष १९९७ में चुना था । इस परियोजना का संपूर्ण व्यय भारत सरकार तथा वल्र्ड बैंक के माध्यम से बाघ अभयारण्य से प्रभावित गांवों के विकास के लिए किया जाना था और इस परियोजना के लिए ३८ करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे, जिनका व्यय गांवों में ई डी सी कमेटी का गठन कर गांववासियों की सहभागिता से गांव के विकास पर किया जाना था, लेकिन देखने में आया है कि इसमें गांववासियों की भागीदारी नगण्य है।

अत: मैं आपके माध्यम से वन एवं पर्यावरण मंत्री महोदय से आग्रह करना चाहती हूं कि रणथंभोर बाघ अभयारण्य के कारण लगभग ११० गांव प्रभावित हुए थे, उन गांवों के विकास के लिए भारत सरकार तथा वल्र्ड बैंक द्वारा जो राशि स्वीकृत की गई है, उसका उपयोग सुनिश्चित करने का कष्ट करें।