Judgements

Need To Set Up An I.T Park In Dhule Parliamentary Constituency, … on 22 August, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Set Up An I.T Park In Dhule Parliamentary Constituency, … on 22 August, 2003

Title: Need to set up an I.T Park in Dhule Parliamentary Constituency, Maharashtra. – Laid.

श्री रामदास रूपला गावीत(धुले):अध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र धुले, महाराष्ट्र राज्य का एक आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। इस क्षेत्र में नवयुवकों के रोजगार हेतु कोई विशेष साधन नहीं है, जिसके कारण इस क्षेत्र में बेरोजगार नवयुवक काफी संख्या में हैं, इसलिये इस क्षेत्र के विकास हेतु वर्ष २००२ में तत्कालीन सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जी ने धुले में स्थान उपलब्ध होने पर एक आई०टी० पार्क स्थापित किये जाने का आश्वासन दिया था। अब राज्य सरकार द्वारा आई०टी० पार्क हेतु एम०आई०डी०सी० के अन्तर्गत स्थान उपलब्ध कर दिया गया है। इस क्षेत्र में आई०टी० पार्क के स्थापित होने से इस क्षेत्र का विकास हो सकेगा।

अत: मैं आपके माध्यम से संचार मंत्री जी से आग्रह करना चाहता हूं कि जनहित में मेरे संसदीय क्षेत्र धुले (महाराष्ट्र)में आई०टी० पार्क स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।