Judgements

Need To Make Available Bsnl Pre-Paid Sim Cards In Maharajganj, Uttar … on 4 December, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Make Available Bsnl Pre-Paid Sim Cards In Maharajganj, Uttar … on 4 December, 2006

an>

Title: Need to make available BSNL pre-paid SIM cards in Maharajganj, Uttar Pradesh.

श्री पंकज चौधरी (महाराजगंज, उ.प्र.):मेरे संसदीय क्षेत्र के जनपद महाराजगंज (उ.प्र.) में बी.एस.एन.एल. प्री-पेड मोबाइल सेवा के सिम कार्ड नहीं मिल रहे हैं। उसके परिणामस्वरूप लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस जनपद के अनेक स्थानों पर मोबाइल टॉवर बाद में लगाए गए थे तथा रजिस्ट्रेशन पहले किए गए थे, जिससे नवतनवां, सिसवा, निचलौल के लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। बाद में टॉवर लगने से इन क्षेत्र के लोगों द्वारा प्री-पेड सिम कार्ड की भारी मांग है।

अत: मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि जनपद महाराजगंज के लोगों को भारत संचार निगम लमिटेड के प्री-पेड सिम कार्ड जारी करने के लिए निर्देश जारी करें, जिससे यहां के लोगों की कठिनाइयां दूर हो सकें।

[R7]