Judgements

Need To Set Up Bauxite And Aluminium Based Industries In Lohardagga … on 29 April, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Set Up Bauxite And Aluminium Based Industries In Lohardagga … on 29 April, 2003

Title: Need to set up Bauxite and Aluminium based industries in Lohardagga Parliamentary constituency, Jharkhand.

प्रो. दुखा भगत

(लोहरदगा): उपाध्यक्ष महोदय, झारखण्ड के मेरे संसदीय क्षेत्र लोहरदगा में बाक्साईट और एल्यूमीनियम के अपार भंडार हैं। यहां का कच्चा माल दूरस्थ क्षेत्र रिनकुटी उत्तर प्रदेश एवं रांची के मूरी क्षेत्र में बाक्साईट आधारित उद्योगों में ले जाया जाता है। अगर लोहरदगा के आसपास बाक्साईट आधारित उद्योग स्थापित हो जायें, तो यहां के आदिवासी लोगों को रोजगार मिलेगा और इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। साथ ही परिवहन पर बेकार की लागत को बचाया जा सकता है और परिवहन के समय कच्चे माल की जो हानि होती है, उसको भी बचाया जा सकता है।

सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से मेरा अनुरोध है कि मेरे संसदीय क्षेत्र लोहरदगा में बाक्साईट और एल्यूमीनियम आधारित उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहानात्मक कार्रवाई की जाए।