Judgements

Need To Construct High Dams In Katihar District Of Bihar With A View To … on 18 March, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Construct High Dams In Katihar District Of Bihar With A View To … on 18 March, 2005


>

Title: Need to construct high dams in Katihar district of Bihar with a view to check recurring floods in the region.

श्री नखिल कुमार चौधरी (कटिहार) : बिहार राज्य का कटिहार जिला हर वर्ष बाढ़ एवं कटाव की समस्या से ग्रस्त रहता है । यहां हर वर्ष गंगा, महानंदा एवं कोशी की कुछ सहायक नदियां इस क्षेत्र के प्राणपुर, आजमनगर, कदवा, बाटलोई, डंडखोटा, अमदाबाद, मनिहारी एवं बरारी को या तो जल मग्न कर देती है या अपनी गोद में काट ले जाती है । स्वतंत्रता पूर्व ब्रटिश काल में इस समस्या को भांप लिया गया था जिस कारण यहां कोशी की एक सहायक नही बरहंडी पर टेम्स बांध बांधा गया था, लेकिन स्वतंत्र भारत में न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार ने टेम्स बांध के रख-रखाव पर ध्यान दिया जिसके कारण ये जगह बे जगह टूटे पड़े हैं, जो कि इस क्षेत्र में बाढ़ के प्रकोप पैदा करने का एक मुख्य कारण बना हुआ है । बाढ़ के कारण इस क्षेत्र के किसानों का हर वर्ष करोड़ों रुपये की फसल का नुकसान होता है । सरकार इन किसानों के लिए न तो राहत पुनर्वास की व्यवस्था कर पाती है और न ही ठोस समाधान का उपाय कर पाती है ।

अत: मैं इस सदन के माध्यम से माननीय मंत्री जी से इस क्षेत्र में बहने वाली नदियों पर ऊंचे बांध बंधवाने की मांग करता हूं ताकि इस क्षेत्र में बाढ़ की समस्या का निदान मिल सके । साथ ही पानी के उचित प्रबंधन से पन बिजली जैसी परियोजना लगवाकर इस क्षेत्र का विकास करने की भी मांग करता हूं ।