nt>
Title: Need to introduce Indian Airlines flights from Kullu in Himachal Pradesh – Laid.
(मण्डी) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से नागर विमानन मंत्री जी के ध्यान में लाना चाहता हूं कि कुल्लू एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी में सुधार कर वहां ए.टी.आर. विमानों की उपलब्धता होने पर ए.टी.आर. की उड़ाने प्रारंभ करने का प्रस्ताव था, वह तो प्रारंभ नहीं हुई उसकी जगह पर जो पहले से डोनियर विमान सेवा इंडियन एयरलाइन्स की चलती थी, वह भी बंद कर दी गयी है।
मुझे जानकारी मिली है कि डोनियर में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण उसे ग्राउंड कर दिया गया है और जैसे ही तकनीकी खराबी दूर हो जाएगी, वैसे ही इंडियन एयरलाइन्स की विमान सेवाएं प्रारंभ कर दी जायेंगी। लेकिन गत सप्ताह मुझे ज्ञात हुआ है कि इंडियन एयर लाइन्स ने कुल्लू हवाई अड्डे का अपना कार्यालय बंद कर दिया है जिससे आम जनता में बहुत रोष है। मेरा आग्रह है कि कुल्लू हवाई अड्डे के लिए इंडियन एयर लाइन्स की विमान सेवाएं तत्काल प्रारंभ की जायें और जब ए.टी.आर. उपलब्ध हो, तब ए.टी.आर. विमान की सेवाएं उपलब्ध कराई जायें ताकि पर्यटन को होने वाली क्षति से बचा जा सके।