Judgements

Need To Provide Food To Children According To Local Food Habits Under … on 26 November, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Provide Food To Children According To Local Food Habits Under … on 26 November, 2009

Title : Need to provide food to children according to local food habits under Mid-day Meal Scheme.

 

श्री अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर):सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से भारत सरकार द्वारा संचालित मिड डे मील योजना के निर्धारित मीनू की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। मैं बीकानेर राजस्थान से आता हूं। मैंने यह पाया है कि इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक दिवस का मीनू भारत सरकार की ओर से निर्धारित किया गया है। उसके अंदर सप्ताह में दो दिन चावल पकाने का प्रावधान भी किया गया है। मेरा ऐसा मानना है कि मिड डे मील स्कीम बहुत अच्छी है। इसके तहत प्राथमिक और उप प्राथमिक विद्यालयों का नामांकन भी ठीक रहा है और खाने में भी सुधार हुआ है, लेकिन जिस दिन चावल बनते हैं, उस रोज विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रहती है। ऐसी फील्ड में जनरल ऑब्जरवेशन है। इसलिए मेरा भारत सरकार से अनुरोध है कि राजस्थान का जो पश्चिमी इलाका है, विशेषकर बीकानेर संसदीय क्षेत्र और आस-पास के जिलों में चावल खाना फूड हैबिट में नहीं है। वे राइसभोजी नहीं बल्कि गेहूंभोजी हैं। इसलिए मेरी प्रार्थना है कि इसके मीनू में परिवर्तन हो और मैं अनुरोध करना चाहूंगा भारत सरकार से कि मिड डे मील में फूड हैबिट के अनुसार मीनू निर्धारित करें, जिससे धान का नुकसान नहीं हो और कार्यक्रम का संचालन भी सफल तरीके से हो सके। धन्यवाद।