Judgements

Need To Open A Navodaya Vidyalaya In Bhagalpur Parliamentary … on 18 August, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Open A Navodaya Vidyalaya In Bhagalpur Parliamentary … on 18 August, 2003

Title: Need to open a Navodaya Vidyalaya in Bhagalpur Parliamentary Constituency, Bihar — Laid.

श्री सुबोध राय

(भागलपुर) : अध्यक्ष महोदय, भागलपुर संसदीय क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के अभाव में गरीबों के मेघावी बाल-बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का शुभअवसर नहीं प्राप्त होता है, फलस्वरूप अभावग्रस्त एवं अल्पआय वर्ग के लोगों के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की अभिलाषा अधूरी रह जाती है।

अतएव केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित करने तथा शिक्षा प्रसार के व्यापक हित में भागलपुर संसदीय क्षेत्र में एक नवोदय विद्यालय की स्थापना की जाये।