Judgements

Need To Accord The Status Of Special State To Bihar. on 7 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Accord The Status Of Special State To Bihar. on 7 July, 2009


>

Title: Need to accord the status of special State to Bihar.

 

डॉ. भोला सिंह (नवादा): बिहार अप्रत्याशित सूखे के आक्रांत में है। उत्तर बिहार लगातार बाढ़ से आक्रांत है। विद्युत उत्पादन शून्य पर अटका हुआ है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का कार्यान्वयन ठप्प है। केन्द्रीय पूल से अपेक्षित विद्युत की आपूर्ति नहीं हो रही है। धान और अन्य फसलें मारी गई हैं। बिहार की त्रासदी के प्रति केन्द्र सरकार अपनी नीति में परिवर्तन करे और उसे विशिष्ट राज्य का दर्जा देकर राष्ट्रीय स्तर पर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करे।