>
Title: Need to release sufficient quantity of Vaccines to check the spread of Japanese Encephalitis in Eastern Uttar Pradesh.
श्री रमाशंकर राजभर (सलेमपुर): उत्तर प्रदेश के 35 जनपदों में ए0ई0स0/जापानी एंसेफलाइटिस रोग का काफी प्रभाव है जिसमें गोरखपुर, देवरिया, बलिया, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर आदि सबसे अधिक प्रभावित हैं । यह समस्त जे0ई0/ए0ई0स0 रोगियों का लगभग 80-85 प्रतिशत है। भारत सरकार के विशेाज्ञों द्वारा उ0 प्र0 के अति प्रभावित जनपदों में विशेा जे0 ई0 टीकाकरण का अभियान आयोजित किये जाने का निर्णय किया गया है ।
इन अति प्रभावित जनपदों में विशेा जे0ई0 टीकाकरण अभियान चलाने हेतु जनसंख्या के अनुसार 1 से 15 वाऩ के बच्चों की कुल संख्या लगभग 67,46,309 है, जिसके अनुसार 74,20,941 डोज जे0ई0 वैक्सीन की आवश्यकता होगी । दिनांक 12 अप्रैल 2010 को नई दिल्ली में आयोजित ग्रामीण स्वास्थ्य मिशल की बैठक में उत्तर प्रदेश मे पूर्वांचल में जे.ई. रोग के प्रकोप पर भारत सरकार का ध्यान आकृट करते हुए कुल 74.20 लाख डोज वैक्सीन भारत सरकार से मांग की गई । जिसके सापेक्ष भारत सरकार द्वारा केवल 17 लाख डोज वैक्सीन रिलीज करने का आदेश निर्गत किया गया एवं मात्र 15.47 लाख डोज वैक्सीन ही मई 2010 में वाराणसी में उपलबध कराई गई है । जिसका प्रदेश के चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा ” नेकेड आई ” से वी.वी.एम. की जांच की गई जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक वैक्सीन प्रयोग हेतु उचित नहीं पाई गई तथा वैक्सीन की विभिन्न बैचों की एक्सपाइरी डेट भी जून एवं जुलाई 2010 पाई गई । अतः मई 2010 से प्रारंभ होने वाले जे0ई0 टीकाकरण को स्थगित कर दिया गया । अतः उ0 प्र0 के पूर्वांचल के प्रभावित जनपदों में आवश्यकतानुसार वैक्सीन उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाए ।