Judgements

Need To Introduce Hari Prayag Express Between Allahabad And Dehradun … on 2 December, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Introduce Hari Prayag Express Between Allahabad And Dehradun … on 2 December, 2002


NT>

Title: Need to introduce Hari Prayag Express between Allahabad and Dehradun via. Lucknow and Haridwar.

श्रीमती राजकुमारी रत्ना सिंह

(प्रतापगढ़):मैं सरकार से अनुरोध करना चाहती हूं कि इलाहाबाद से देहरादून वाया लखनऊ एवम् हरिद्वार के बीच एक एक्सप्रेस रेल सेवा चालू की जाए। इससे दो तीर्थ स्थल प्रयाग और हरिद्वार को जोड़ा जा सकेगा। इन दोनों तीर्थ स्थलों पर जाने वाले लोगों को बसों से जाना पड़ता है और कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस रेल सेवा के शुरू हो जाने से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवम् उत्तरांचल की राजधानी देहरादून के बीच एक सम्पर्क हो जाएगा और दोनों राज्यों के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बहुत सहूलियत हो जाएगी। इस मार्ग पर जो गाड़ियां आती हैं, वह हावड़ा से आती हैं, जो पहले से भरी होती हैं। जिसके कारण इस मार्ग पर इन स्थानों पर यात्रा करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मैं सदन के माध्यम से सरकार से कहना चाहूंगी कि इलाहाबाद और देहरादून वाया लखनऊ एवम् हरिद्वार के बीच हरि प्रयाग एक्सप्रेस रेल सेवा जल्द शुरू की जाए।