ont>
Title: Regarding alleged irregularities in utilization of MPLAD funds and reported direction by the Chief Minister of Uttar Pradesh to contribute to the Party Fund from it.
श्री रामजीलाल सुमन (फिरोजाबाद):उपाध्यक्ष महोदय,
उपाध्यक्ष महोदय : अब वैसे तो आइटम नं.१२ लेनी है, लेकिन उसे लेने से पहले मैं आपकी सबमीशन सुनूंगा।
कुंवर अखिलेश सिंह (महाराजगंज, उ.प्र.) : उपाध्यक्ष महोदय, हमने भी नोटिस दिया है।
उपाध्यक्ष महोदय : मैं आप दोनों को समय नहीं दूंगा। आपकी ओर से श्री रामजी लाल सुमन ही बोल दें।
कुंवर अखिलेश सिंह: मान्यवर, उन्होंने भी नोटिस दिया है और हमने भी नोटिस दिया है। मेरा आग्रह है कि हम दोनों को आप सुनें और दोनों को सुनने के लिए आपको हमें समय देना चाहिए।
उपाध्यक्ष महोदय : यह शून्य-काल नहीं है। मैं एक सब्मीशन सुनूंगा।
श्री रामजीलाल सुमन : उपाध्यक्ष महोदय, सुबह प्रश्न-काल के दौरान अध्यक्ष जी ने व्यवस्था दी थी कि उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री मायावती जी के खिलाफ जो आरोप हैं, उनके बारे में शून्य-काल के दौरान, …( व्यवधान)
श्री राशिद अल्वी (अमरोहा):उपाध्यक्ष महोदय, स्टेट मैटर यहां कैसे उठाया जा सकता है और यदि आप इन्हें सुन रहे हैं, तो हमें भी अपनी बात कहने का मौका अवश्य दीजिए।
उपाध्यक्ष महोदय : राशिद अल्वी जी, मैं आपको भी सुनूंगा। मैं आपको सब्मीशन करने की इजाजत दूंगा।
श्री राशिद अल्वी : उपाध्यक्ष महोदय, ये प्रश्न-काल और शून्य-काल में भी बोल चुके हैं। इसलिए अब मुझे मौका दीजिए। …( व्यवधान)
: उपाध्यक्ष महोदय, विधान मंडल की तरफ से हमारी पार्टी के लोग उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से मिले थे और उनसे विनम्र आग्रह किया था कि हमारे पास जो उपलब्ध साक्ष्य हैं उनको देखते हुए मुख्य मंत्री महोदया को बर्खास्त किया जाए। हमने उन्हें पर्याप्त समय दिया और पुख्ता साक्ष्य़ उपलब्ध कराए।
महोदय, जहां तक केन्द्र सरकार का सवाल है, वह हमें क्या जवाब देगी। यह संघीय ढांचा है। …( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : सुमन जी, आप इस मामले की मैरिट पर न जाएं और इसको बढ़ाएं नहीं। मैंने आपको केवल दो मिनट दिए हैं। आप अपनी बात शीघ्र समाप्त करिए।
श्री रामजीलाल सुमन : उपाध्यक्ष महोदय, भारत सरकार ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट लेने के बाद वे सदन को अवगत कराएंगे। उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री खुद इस केस की एक पार्टी हैं। उनसे यह अपेक्षा कैसे की जा सकती है कि वे सही तथ्यों की जानकारी केन्द्र सरकार को देंगी ? यह सम्भव नहीं है।
महोदय, यह सांसदों की प्रतिष्ठा और गरिमा का सवाल है। सांसदों से दो-दो लाख रुपए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास नधि के पैसे में से वे मांग रही हैं। यह किसी भी तरह न्यायसंगत नहीं है। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, शिखर पर है। इसलिए मेरा आग्रह है कि उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए और इस प्रकरण की जांच करानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उत्तर प्रदेश सरकार अपने गुनाहों पर पर्दा डालने का काम करेगी। हमने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को समय और पर्याप्त सबूत दिए। उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री को बर्खास्त करने के लिए उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं। मेरा आपके माध्यम से सरकार से विनम्र आग्रह है कि उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए।
: उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपका बहुत शुक्र गुजार हूं कि आपने मुझे बोलने का टाइम दिया। सुबह से लगातार इस बात की यहां पर चर्चा हो रही है। मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं बहुजन समाजवादी पार्टी का लीडर और एम.पी. हूं।
टेप के अंदर जो कहा गया है, मैं समाजवादी पार्टी को चुनौती देता हूं कि अगर राशिद अलवी के खिलाफ ये साबित कर देंगे तो मैं लोक सभा से इस्तीफा देने को तैयार हूं।…( व्यवधान)आप पहले मेरी पूरी बात सुन लीजिए।…( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : अलवी जी ने आपकी बात को सुना है, अब आप भी इनकी बात को सुनिए। आप ऐसे मत करिए।
…( व्यवधान)उपाध्यक्ष महोदय : रामजीलाल सुमन जी, एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मत कीजिए, कल सरकार की तरफ से बयान होगा तो सब कुछ मालूम हो जाएगा।
…( व्यवधान)उपाध्यक्ष महोदय : सुमन जी, आपको मैंने बोलने का मौका दिया है, आपके जैसे इन्हें भी बोलने का मौका देना है।
…( व्यवधान)MR. DEPUTY-SPEAKER: Do not waste the time of the House like this.
…( व्यवधान)श्री राशिद अलवी : उपाध्यक्ष महोदय, मुझे भी बोलने की इजाजत दी जाए।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record except the speech of Shri Rashid Alvi.
(Interruptions) *
MR. DEPUTY-SPEAKER: You please allow him to speak. मैंने आपको बोलने का समय दिया है, अब इन्हें भी बोलने दीजिए।
…( व्यवधान)श्री राशिद अलवी : मेरी बात को भी सुना जाए। महोदय, हंगामे और घपले से ये सोचें कि ये साबित कर देंगे कि यह सच है तो ऐसा कभी नहीं हो सकता। मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर मायावती जी कमीशन लेती तो वह कमीशन मेरे कमीशन से भी जाता, सारे एमपीज़ का जाता। मैं इस हाउस में कह रहा हूं कि मेरे खिलाफ आप साबित कर देंगे तो मैं लोकसभा से इस्तीफा दे दूंगा।…( व्यवधान)
महोदय, जो टेप गवर्नर को दिया है, वह पूरा सच नहीं है। सच यह है कि इटावा के अंदर मुलायम सिंह जी के फादर के नाम से एक कालेज बन रहा है और उसे बनाने के लिए जो शिकायतें चीफ मनिस्टर के पास गई हैं, उसे बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के एमएलएज़ और एमपीज़ से पांच लाख से लेकर २५ लाख रुपए लिए गए।…( व्यवधान)
कुंवर अखिलेश सिंह:उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Now, he will make his submission.
श्री राशिद अलवी : महोदय, पांच लाख रुपए से लेकर २५ लाख रुपए तक लिए गए। …( व्यवधान)इसका पूरा रिकार्ड मौजूद है।…( व्यवधान)वह टेप गवर्नर को दिया गया है।…( व्यवधान)अगर उस टेप में सच्चाई होती,…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Rashid Alvi, please resume your seat now. It is enough.
…( व्यवधान)
Not Recorded.
:महोदय, आज टी.वी. चैनल पर जो प्रसारित किया जा रहा है, उससे तमाम सदन और देशवासियों को अपमानित किया जा रहा है।…( )ऐसी स्थिति में जब पूरा देश और प्रदेश इस तरफ देख रहा है।…( )महोदय, सांसदों को अपमानित करने का काम किया गया है। आज भारतीय जनता पार्टी के झंडे के नीचे मायावती के जरिए जो भ्रष्टाचार करवा रहे हैं,…( )ये सारा काम भारतीय जनता पार्टी करवा रही है। तमाम जनता और पूरे सांसद इस पर गंभीरता से विचार करें।
…