nt>
Title: Need to declare Koelwar-Nazimabad Darihat-Dihri On-Son road in Bihar as a National Highway – Laid.
(आरा):अध्यक्ष महोदय, बिहार राज्य के भोजपुर जिला से रोहतास जिला को जाने वाली मुख्य सड़क कोईलवर, अखिगांव, नजीमाबाद, सहारदनबार, नसीरीगंज, अभिआवर, दरिहत होते हुए डिहरी ओन सोन होते हुए रोहतास जिला को जाने वाली मुख्य एक मार्गीय सड़क है। यह सड़क सोननद के किनारे होते हुए रोहतास जिला तक पहुंचती है। यह सड़क राष्ट्रीय उच्च पथ ३० कोईलंवर से शुरू होकर राष्ट्रीय उच्च पथ २ (शहशाहसूरी पथ) को पार करती हुयी रोहतास जिले तक जाती है। यह सड़क उग्रवाद प्रभावित इलाके से होकर गुजरती है। इसकी लम्बाई लगभग १२० ( एक सौ बीस) किलोमीटर है। अपराध करने के बाद असामाजिक तत्व आसानी से सोननद को पार कर दूसरे इलाके में चले जाते हैं। आवागमन की अच्छी सुविधा नहीं होने के कारण पुलिस दस्ता भी समय से नहीं पहुंचता है। आम जनता किसान, मजदूर और सम्पन्न लोगों को रहना अब असहाय हो गया है। लोग पलायन कर रहे हैं। जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उद्योग धंधे, खेती प्रभावित हो रही है। लोगों को जीवन यापन करना कठिन हो रहा है।
अत: श्रीमान के माध्यम से भारत सरकार के भूतल परिवहन के मा० मंत्री जी से मांग करता हूं कि जनहित में इस लम्बी सड़क को राष्ट्रीय उच्च पथ में अधिगृहीत करने की कृपा की जाये।
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: The House stands adjourned to meet tomorrow, the 30th July, 2003, at 11 a.m.
14.09 hrs
The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock
on Wednesday, July 30, 2003/Sravana 8, 1925 (Saka).
—————–