Title: Request to provide irrigation and drinking water facilities in Kandi region in Jammu and Kashmir.
वैद्य विष्णु दत्त शर्मा (जम्मू) : माननीय उपाध्यक्ष महोदय, जम्मू-कश्मीर स्टेट के सूबे जम्मू में २५० किलोमीटर लम्बा कंडी का जो क्षेत्र है उसमें आज भी लोगों को सिंचाई का कोई साधन उपलब्ध नहीं है, जमींदार आज भी बरसात पर निर्भर करते हैं। उस क्षेत्र में आज भी लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं है और बहुत से ऐसे इलाके हैं जहां लोगों को तालाब का पानी पीकर गुजारा करना पड़ता है। इसलिए मेरी केन्द्र सरकार से प्रार्थना है कि उस क्षेत्र में सिंचाई के साधन उपलब्ध कराये जाएं और साथ ही पीने के पानी के लिए केन्द्र सरकार के जल संसाधन से संबंध रखने वाले जो भी महकमे हैं, वे हरकत में आकर वहां के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करवायें। धन्यवाद।