>
Title: Problems being faced by the people of Bareilly due to closure of some areas of Bareilly cantonment by the Cantonment Board administration.
श्री संतोष गंगवार (बरेली): महोदय, मेरे निर्वाचन क्षेत्र बरेली में सैन्य छावनी बरेली शहर के अन्तर्गत आती है। वहां तकलीफ यह है कि सैन्य प्रशासन छावनी क्षेत्र के मार्ग अकारण, बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर देता है। इस कारण बहुत-सी समस्याएं होती हैं। शहर के अन्तर्गत होने के कारण वहां से आवागमन बहुत होता है और मुख्य मार्ग बदायूं की दिशा में जाता है, लेकिन बिना पूर्व सूचना के मार्ग बंद कर दिए जाते हैं। कभी-कभी तो सिविलियन्स को परेशान किया जाता है जिससे अत्यधिक असुविधा होती है। मैं आपके माध्यम से कहना चाहूंगा कि छावनी क्षेत्र के सैन्य अधिकारियों को कहा जाए कि इस प्रकार की असुविधा पैदा न की जाए। यदि कोई समस्या या दिक्कत है, तो उसको पहले ही अखबारों के माध्यम से बताया जाए, जिससे आवागमन का रास्ता सुगम हो सके और स्थानीय नागरिकों को कोई समस्या न हो।