Judgements

Need To Step Up Construction Of Koyal Irrigation Project. on 12 December, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Step Up Construction Of Koyal Irrigation Project. on 12 December, 2006


an>

Title: Need to step up construction of Koyal Irrigation Project.

 

श्री राजेश कुमार मांझी (गया) : महोदय, बिहार के मगध प्रमण्डल में उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना की आधारशिला १९७६ में ७५.७६ लाख रूपये के साथ रखी गयी है। ५५० करोड़ रूपये खर्च किये जाने के बावजूद भी यह परियोजना अधर में है। इस परियोजना के शुरू होने से बिहार राज्य के मगध प्रमण्डल एवं झारखंड राज्य के पलामू जिले के किसान लाभान्वित होंगे। इस परियोजना पर व्ययय होने वाली राशि का ९० प्रतिशत वहन बिहार सरकार और १० प्रतिशत वहन झारखण्ड सरकार द्वारा किया जाना है। झारखण्ड सरकार बैराज व डैम पर गेट लगाना तथा बिहार सरकार द्वारा नहर का काम पूरा करना है। वर्ष २००५ में योजना राशि बढ़ाकर १२ अरब ८९ करोड़ ५० लाख रूपये कर दी गयी है। लेकिन अफसोस की बात है कि परियोजना शुरू नहीं हो पायी हे।

मैं इस सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग करता हूं कि वो इस परियोजना को यथाशीघ्र शुरू करवाकर बिहार और झारखण्ड के लाखों किसानों को लाभ पहुंचायें।