an>
Title: Need for effective implementation of Centrally Sponsored Development and Poverty Alleviation Programmes being under taken in Uttar Pradesh.
श्री मित्रसेन यादव (फैजाबाद) :महोदय, उत्तर प्रदेश में केन्द्रपोषित विकास योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को नहीं मिल पा रहा है, बल्कि बड़े पैमाने पर पात्र लाभार्थी लाभ से वंचित और योजनाओं का दुरुपयोग हो रहा है। इसलिए कि गरीबी रेखा, बी.पी.एल. कार्डधारक तथा अत्यंत गरीब अंत्योदय कार्डधारक और सबसे गरीब अन्नपूर्णा कार्डधारक की जो श्रेणियां पात्र लाभार्थियों की निर्धारित की गई हैं, उन्हें सरकार कार्ड ही उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जिससे प्रभावशाली लोगों को ही अनुचित लाभ मिल रहा है, जिससे ग्रामीण अंचल के गरीबों में गहरा असंतोष व्याप्त है, अपितु अप्रिय घटनाएं भी घट रही हैं।
अतएव केन्द्र सरकार से विनम्र अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश में केन्द्र पोषित विकास एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं की समीक्षा कर व्याप्त गंभीर अनियमितता पर अंकुश लगाया जाए तथा योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने और अनियमितता के दोषी लोगों के विरुद्ध समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और पात्र लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।