Judgements

Demand To Restore The Stoppage Of Sadbhavna, Sabarmati, … on 30 November, 2000

Lok Sabha Debates
Demand To Restore The Stoppage Of Sadbhavna, Sabarmati, … on 30 November, 2000

Title: Demand to restore the stoppage of Sadbhavna, Sabarmati, Sarayu-Yamuna and Tata Express Trains at Siwan station.

मोहम्मद शहाबुद्दीन (सिवान) : महोदय, बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में सिवान का स्थान है। पूरे एनई रेलवे में राजस्व के हिसाब से सिवान दूसरे नम्बर पर है और बनारस मंडल में प्रथम नम्बर पर है। पूर्व रेल मंत्री, नीतीश कुमार जी ने सिवान को एक आदर्श रेलवे स्टेशन घोषित किया था, उसके बाद वर्तमान रेल राज्य मंत्री, दिग्विजय सिंह जी ने आश्वासन दिया था। इसी बीच सिवान से रेलवे प्रशासन द्वारा करीब चार रेलों को- सदभावना एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, सरयू-यमुना एक्सप्रेस और टाटा एक्सप्रेस को कैंसिल करके दूसरे रूट से चलाया जा रहा है। इसके लिए २३-८-२००० को एक बहुत बड़ा आंदोलन हुआ था, उस आंदोलन में करीब २००० लोगों ने हिस्सा लिया था। वहां बहुत ही विस्फोटक स्थिति बनी हुई है और लोग आंदोलन पर उतारू हैं। इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि इन रेलों को फिर से शुरू करें।