Judgements

Need To Give A Special Economic Package For The Revival Of Diamond … on 18 February, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Give A Special Economic Package For The Revival Of Diamond … on 18 February, 2009


>

Title: Need to give a special economic package for the revival of diamond industry in Surat, Gujarat facing recession due to global melt down.

 

 

श्री काशीराम राणा (सूरत)  : महोदय, विश्व की भारी मंदी का असर भारत की सभी औद्योगिक ईकाइयों पर भी है। पिछले तीन-चार महीनों से भारत की औद्योगिक ईकाइयों में मंदी की वजह से हजारों की संख्या में कामगारों को निकाला जा रहा है। इससे लाखों लोग बेरोजगारी की स्थिति में आ गए हैं।

          मंदी की इस मार से उद्योगों को बचाने के लिए भारत सरकार ने कई प्रोत्साहन पैकेज घोषित किए हैं। लेकिन ये सब राहत पैकेज लाखों लोगों को फिर से रोजगार दिलाने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले कपड़ा उद्योग एवं हीरा उद्योग वैश्विक आर्थिक संकट के कारण दिनोंदिन अपनी ईकाइयां बंद करते जा रहे हैं। कपड़ा उद्योग से भी बदतर स्थिति हीरा उद्योग की है, जिसका निर्यात सालाना एक लाख करोड़ रूपये का है। इस उद्योग की ईकाइयां दीवाली से बंद हैं और आज भी इनकी ईकाइयां चालू नहीं है। हीरा उद्योग के मुख्य केन्द्र सूरत में ईकाइयां पूर्णतः बंद हैं। लाखों लोग बेरोजगार हैं और पिछले एक महीने में करीब 25 रत्न-कलाकारों ने आत्महत्या की है। हर रोज ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

          मैं सरकार से विनती करता हूं कि हीरा उद्योग को बचाने के लिए तुंत स्पेशियल आर्थिक पैकेज घोषित करें और बेरोजगार रत्न-कलाकारों को आत्महत्या से बचाने के लिए उनके जीवन-यापन के लिए बेरोजगार भत्ता दें। बैंक क्रेडिट और बैंक लोन के बारे में पांच वर्ष का मोरेटोरियम घोषित करें एवं फैक्ट्री-कारखानें बंद न हो, इसके लिए प्रधान मंत्री जी तुंत हीरा उद्योग के व्यापारी वर्ग के साथ शीघ्र बैठक करके वर्तमान गंभीर समस्या का समाधान करें।