nt>
Title: Need to include Sriganganagar Parliamentary Constituency in Rajasthan under the ”Rashtriya Sam Vikas Yojana”. – Laid.
(श्रीगंगानगर) : अध्यक्ष महोदय, राजस्थान में मेरा संसदीय क्षेत्र श्री गंगानगर पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है, लगभग सभी क्षेत्रों के अंतर्गत कृषि युक्त भूमि कम और बंजर भूमि की अधिकता है। आम जनता के लिए रोजगार के कोई अन्य साधन नहीं हैं। यह संसदीय क्षेत्र आर्थिक रूप से पूरी तरह पिछड़ा हुआ संसदीय क्षेत्र है।
अत: माननीय प्रधान मंत्री जी से मेरा आग्रह है कि मेरे संसदीय क्षेत्र श्रीगंगानगर के सभी विधान सभा क्षेत्रों को “राष्ट्रीय सम विकास योजना” के अंतर्गत शामिल कर लिया जाये ताकि स्थानीय जनता को इस योजना से रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें।