Judgements

Need To Set Up A Social Security Fund For The Welfare Of Workers Engaged … on 22 July, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Set Up A Social Security Fund For The Welfare Of Workers Engaged … on 22 July, 2002

Title: Need to set up a Social Security Fund for the welfare of workers engaged in leather industry in the country – Laid.

श्री रामजीलाल सुमन

( फिरोजाबाद ): अध्यक्ष महोदय, आगरा जूता से सम्बद्ध उद्योग उत्तर भारत का प्रमुख केन्द्र है। यह कुटीर उद्योग पारम्परिक उद्योग के रूप में विकसित होकर आज यहां विश्व स्तर का चमड़े का सामान बनाने वाला केन्द्र विख्यात हो चुका है। हजारों छोटी फैक्टरियां और सैंकड़ों की संख्या में बड़ी फैक्टरियां यहां चल रही हैं, जिनमें प्राय: पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोग ही अधिक कार्यशील हैं। गत् २४ मई को यहां पर एक फैक्टरी में अचानक अग्निकांड ने ४२ लोगों की जान ले ली और इतने ही घायल कर दिये। घटना की जांच के बाद जो तथ्य सामने आये हैं, उन्हें देखकर इन फैक्टरियों में काम करने वालों की दशा सुधारने की सबसे पहले आवश्यकता है। जांच समति ने सिफारिश की है कि केन्द्र और राज्य सरकार को चाहिए कि एक सोशल सिक्यूरिटी फण्ड की स्थापना करें, जिसमें केन्द्र व राज्य सरकारों के योगदान के साथ फैक्टरी मालिकों, निर्यातकों व श्रमिकों की हिस्सेदारी हो ताकि इन कर्मचारियों के हितों का संरक्षण संभव हो।

अत: मेरा सरकार से आग्रह है कि इस कमजोर वर्ग के श्रमिकों की दशा सुधारने के लिए पहल करें और उपरोक्त फण्ड के निर्माण की घोषणा करे।