Judgements

Need For Repair And Double-Laning Of Road Between Bidharghat And … on 7 July, 2004

Lok Sabha Debates
Need For Repair And Double-Laning Of Road Between Bidharghat And … on 7 July, 2004

Title: Need for repair and double-laning of road between Bidharghat and Karmaini in Khalilabad Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.

श्री भाल चन्द्र यादव

(खलीलाबाद) : उपाध्यक्ष महोदय, मेरे लोक सभा क्षेत्र खलीलाबाद-संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश में विडहर घाट से करमैनी तक लगभग ५० कि.मी. लम्बा मार्ग जनपद के बीचों-बीच से होकर गुजरता है। यह मार्ग मेरे जनपद का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर तहसील मुख्यालय घनघटा, थाना-घनघटा, विकास खंड मुख्यालय हैसर बाजार, विकास खंड मुख्यालय नाथनगर, विकास खंड मुख्यालय व तहसील मुख्यालय-खलीलाबाद, जनपद मुख्यालय संत कबीर नगर, कोतवाली खलीलाबाद, पर्यटन स्थल – बाबा तामेश्वर नाथ धाम, कबीर निर्वाण स्थली – मगहर, वखिरा पक्षी उद्यान – तहसील व विकास खंड मुख्यालय मेहदावल स्थित है। यह मार्ग मेरे जनपद को जनपद गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर आदि को जोड़ते हुए नेपाल बार्डर तक जाता है। वर्ष १९९८ एवं २००० की भीषण बाढ़ तथा यातातात के साधनों के अत्यधिक दवाब के कारण यह टूट गया है। पिछले लोक सभा सत्र में भी मैंने उक्त मार्ग को डबल लेन मार्ग बनाने के लिए मामला सदन में दो बार उठाया था। परन्तु अभी तक उक्त मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। अत: उक्त मार्ग को यथाशीघ्र डबल लेन बनवाया जाए।