Title: Problems being faced by industrial workers in Faridabad, Haryana.
MR. SPEAKER: Shri Prabhunath Singh.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : प्रभुनाथ जी, मैं कितनी बार आपका नाम पुकार रहा हूँ, आप मेरी तरफ देखते ही नहीं है। आपका विषय है – Problems being faced by the Industrial workers in Faridabad.
: अध्यक्ष महोदय, आपने मेरा नाम पुकारा तो हमने सोचा कि लिस्ट में से नाम ही कट गया क्योंकि क्वैश्चन आवर में गड़बड़ हो गई थी। इसलिए हम नहीं समझ पाए।
अध्यक्ष महोदय, हरियाणा में फरीदाबाद एक औद्योगिक नगर है जहां एक लाख से ज्यादा लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। कुछ तो स्थानीय लोग हैं और कुछ देश के दूसरे कोनों से आए हुए लोग हैं। वहां की सरकार उन लोगों की झुग्गी झोपड़ियों को उखाड़कर फेंक रही है। ९ अक्तूबर २००२ को पुलिस और बुल्डोज़र लगाकर झोपड़ियाँ तोड़ी गईं जिससे लोगों में बड़ा आक्रोश है।
अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार से यह निवेदन करना चाहता हूं कि वह हरियाणा सरकार से बात कर के जो वहां झुग्गी-झोंपड़ियों में प्रदेश के और प्रदेश के बाहर के लोग रह रहे हैं और जिनके आश्रितों की संख्या ५ से १० लाख के बीच में अनुमानित है, उनके प्रवास के लिए व्यवस्था करे और जब तक उनके पुनर्वास की व्यवस्था नहीं हो जाए तब तक उन झुग्गी-झोंपड़ियों को न उखाड़ा जाए। उनके पुनर्वास की कोई न कोई व्यवस्था अवश्य की जानी चाहिए।