Judgements

Need To Expedite The Construction Of Railway Line On … on 17 August, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Expedite The Construction Of Railway Line On … on 17 August, 2010


>

Title:  Need to expedite the construction of railway line on Lalitpur-Tekamgarh-Chhattarpur section of Lalitpur (Uttar Pradesh) – Singrauli (Madhya Pradesh) railway line.

श्री वीरेन्द्र कुमार (टीकमगढ़):मेरे संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़, मध्य प्रदेश से होकर निकलने वाली ललितपुर-सिंगरोली रेलवे लाइन के पूर्ण होने से बुंदेलखंड के विकास की यात्रा को गति मिलेगी, क्योंकि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के टीकमगढ़-छत्तरपुर एवं पन्ना जिले अभी भी रेल सुविधाओं से वंचित है तथा ललितपुर-सिंगरोली रेलवे लाइन के निर्माण की गति भी काफी धीमी चल रही है क्योंकि रेल बजट में इसके लिए काफी कम राशि का आबंटन हो रहा है। ललितपुर से टीकमगढ़ छत्तरपुर तक मिट्टी का कार्य हो चुका है तथा लगभग 80 प्रतिशत पुल एवं पुलियों का निर्माण भी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। टीकमगढ़ में रेलवे स्टेशन का भी निर्माण हो गया है। भवन बनकर पूर्ण हो गया है। लाइन के किनारे गिट्टियों के ढेर का एकत्रीकरण भी किया जा चुका है। इस रेल लाइन पर रेल चलने से बुंदेलखंड का सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं औद्योगिक विकास तीव्र गति से हो सकेगा।

          अतः केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि शीघ्र कार्यवाही कर ललितपुर-सिंगरोली रेलवे लाइन के ललितपुर से टीकमगढ़-छत्तरपुर लाइन पर गिट्टी डलवाकर रेलवे लाइन बिछवाने तथा शीघ्र ही रेल सुविधाओं का लाभ बुंदेलखंड की जनता को दिलवाने का सहयोग करें।