Judgements

Need To Provide Drinking Water And Sanitation Facilities In Churu … on 3 August, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Provide Drinking Water And Sanitation Facilities In Churu … on 3 August, 2009


>

Title : Need to provide drinking water and sanitation facilities in Churu Parliamentary Constituency, Rajasthan under Urban Infrastructure Development Scheme for Small and Medium Towns.

श्री राम सिंह कस्वां (चुरू): भारत सरकार द्वारा दिसम्बर 2005 लद्यु एंव मध्यम श्रेणी के कस्बों व शहरों के आधारभूत ढांचे के विकास हेतु यू. आई. डी. एस. एम. टी. कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत कस्बों व शहरों में आधारभूत ढांचे को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाना लक्षित है। उक्त योजना 2005-2006 से शुरू होकर 7 वर्षों के लिए है। कार्यक्रम के तहत 80 प्रतिशत धनराशि भारत सरकार, 10 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार व शेष 10 प्रतिशत की व्यवस्था नोडल ऐजेन्सी/क्रियान्वयन ऐजेन्सी के द्वारा की जानी है। उक्त योजना में जल प्रदाय व सेनीटेशन के कार्यों को उच्च प्राथमिकता दी जानी है। मेरे संसदीय क्षेत्र के कस्बा राजगढ, रतनगढ, सरदारशहर, तारानगर, नौहर, भादरा जहां पेयजल का विकट संकट है, वहां सेनीटेशन के कार्यों की भी अत्यन्त आवश्यकता है। इन्हें इस योजना के तहत जोड़ा जाना अत्यन्त आवश्यक है। उक्त योजना के अन्तर्गत राजस्थान के काफी शहरों को जोड़ने का कार्य चल रहा है, लेकिन योजनान्तर्गत राशि का आवंटन सीमित होने के कारण मेरे क्षेत्र के उक्त शहरों/कस्बों का शामिल नहीं किया गया है, जबकि इन शहरों को शामिल किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। राजगढ़ शहर, जिला चुरू का तो प्लान भी तैयार हो चुका था।

          मेरा सरकार से अनुरोध है कि उपरोक्त स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक है कि यू. आई. डी. एस. एस. एम. टी. के तहत जलप्रदाय व सेनीटेशन संबंधी कार्यों के लिए आवंटित राशि में बढोतरी की जाये, जिससे उक्त शहरों व राजस्थान के अन्य शहरों की स्वीकृति जारी की जा सके।