Judgements

Need To Start Air Service From Nanded In Maharashtra – Laid. on 15 March, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Start Air Service From Nanded In Maharashtra – Laid. on 15 March, 2002

Title: Need to start air service from Nanded in Maharashtra – Laid.

श्री शिवाजी माने

(हिंगोली):महोदय, मैं नियम ३७७ के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र के नांदेड हवाई अड्डे के न होने से क्षेत्र पर हो रहे विकास संबंधी प्रतिकूल प्रभावों की तरफ दिलाना चाहता हूं। यह एयर स्ट्रीप अभी केवल वी.आई.पी. के लिए प्रयोग किया जाता है। अगर यहां पर एक एयर स्ट्रीप को अपग्रेड कर दिया जाये तो यहां के तीर्थस्थल एवं पर्यटन के उद्देश्यों के लिए प्रयोग किया जा सकता है। यहां पर अच्छी क्वालिटी के कृषि पदार्थ होते हैं एवं औद्योगिक उत्पादन काफी अच्छा हो रहा है, परंतु हवाई अड्डा न होने के कारण समुचित विकास नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि यहां से मुम्बई हवाई अड्डा ६०० किलोमीटर और हैदराबाद हवाई अड्डा ४०० किलोमीटर के करीब दूरी पर है। मराठावाड क्षेत्र में औरंगाबाद के बाद यह दूसरा हवाई अड्डा है। इस कार्य के लिए महाराष्ट्र सरकार ने भूमि भी प्राप्त कर ली है, परंतु उक्त हवाई अड्डा अभी तक नहीं बन पाया है।

सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि नांदेड में एयर स्ट्रीप बनाकर इसे यात्री सेवा और कारगो सेवा के लिए जल्द से जल्द हवाई अड्डा के रूप में शुरू किया जाये।