Judgements

Need To Include Lodhi Caste In The List Of Backward Classes In … on 18 December, 2001

Lok Sabha Debates
Need To Include Lodhi Caste In The List Of Backward Classes In … on 18 December, 2001

Title: Need to include Lodhi Caste in the list of backward classes in Maharashtra -Laid.

श्री प्रहलाद सिंह पटेल

(बालाघाट): अध्यक्ष महोदय, देश के वभिन्न राज्यों जैसा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा , राजस्थान, असम, गुजरात व आंध्रा प्रदेश में लोधी जाति की उपस्थिति शासकीय सूची में दर्ज है जहां इस लोधी जाति को अन्य पिछड़ी जाति के रूप में दर्जा भी प्राप्त है। लेकिन देश के महाराष्ट्र राज्य में लोधी जाति की उपस्थिति को महाराष्ट्र सरकार स्वीकार नहीं कर सकी। तत्संबंध में अनेकों सांसदों एवं लोधी जाति के निर्वाचित प्रतनधियों ने भी राज्य स्तर पर तथा स्थानीय स्तर पर इसका अनेक बार प्रयास किया है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भंडारा, वर्धा, अमरावती, जलगांव, नांदेड़, औरंगाबाद, पुणे, नासिक, सोलापुर, जालना, उस्मानाबाद, गोंदि.या, चन्द्रपुर, नागपुर, अकोला, मुम्बई सहित अनेक जिलों में यह जाति बाहुल्य में उपस्थित है एवं महाराष्ट्र राज्य में लोध, लोधा, लोधी जाति के अधिसंख्य लोग सामाजिक द्ृष्टि व आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। अत; केन्द्र सरकार से निवेदन है कि लोधी जाति को अन्य पिछड़े वर्ग में सूचीबद्ध करने के लिये महाराष्ट्र सरकार को निर्देशित करें ताकि देश में पिछड़ी जाति में अधिसूचित इस लोधी जाति के महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों को अपना अधिकार मिल सके।