Judgements

Urged The Government To Take Steps Against The Guilty Officers Who … on 28 July, 2000

Lok Sabha Debates
Urged The Government To Take Steps Against The Guilty Officers Who … on 28 July, 2000

Title: Urged the government to take steps against the guilty officers who delayed the proceedings of the case regarding recruitments of ineligible candidates on compensation ground in Central Coalfields Ltd. (CCL) and Bharat Coking Coal Ltd. (BCL).

श्री रवीन्द्र कुमार पाण्डेय : अध्यक्ष महोदय, हमारे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सैंट्रल कोल फील्ड्स लमिटेड और भारत कोकिंग कोल लमिटेड में व्यापक पैमाने पर विस्थापितों को नौकरी और मुआवज़ा तथा कंपनी के मृत और अयोग्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्रदान करने का मामला लंबित है और प्रबंधन की अकुशलता के कारण मामले का निष्पादन नहीं हो रहा है।

अत: सरकार से आग्रह है कि सी.सी.एल और बी.सी.सी.एल. में विस्थापितों तथा कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवज़ा और अनुकम्पा के आधार पर नौकरी देने हेतु कालबद्ध सीमा का निर्धारण किया जाये और मामले को लम्बित रखने वाले अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाये।…( व्यवधान)