/font>
Title: Alleged irregularities by Progressive Construction Limited (PCL) in construction of four-lane National Highway from Govindpur to Bagodar in Jharkhand.
(गरिडीह) :अध्यक्ष महोदय, झारखंड राज्य में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रोग्रैसिव कनस्ट्रक्शन लमिटेड द्वारा लूट मचाने का काम हो रहा है। गोविन्दपुर से बगोडर राष्ट्रीय राजमार्ग मेरे संसदीय क्षेत्र में आते हैं। धनबाद, बोकारो, गिरीडीह गुजरते हुए गोविन्दपुर से बगोडर तक राष्ट्रीय राजमार्ग में फोर लेनिंग रोड का निर्माण प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हो रहा है। उसके विषय में मैंने मंत्री महोदय को पत्र भी लिखा है कि वहां मजदूरों के वेतन का सही ढंग से भुगतान नहीं हो रहा है, उनसे १२ घंटे काम लिया जा रहा है और सड़क का सही ढंग से निर्माण नहीं हो रहा है। जिस जगह मिट्टी भरनी है, वहां मिट्टी नहीं भरी जा रहा है। बालू की जगह रोड को ऐसे ही बनाने का काम हो रहा है। वह सड़क कितने दिन चलेगी, उसकी सरकार द्वारा जांच करवायी जाए और उचित कार्रवाई की जाए। बहुत-बहुत धन्यवाद।
13.18 hrs,
The Lok Sabha then adjourned for Lunch till thirty minutes
Past Fourteen of the clock
__________________The Lok Sabha re-assembled after Lunch at thirty four
minutes past Fourteen of the clock.
(Shri P.H. Pandian in the Chair)