Judgements

Consideration And Passing Of The Constitution (Ninety-Fourth … on 8 August, 2003

Lok Sabha Debates
Consideration And Passing Of The Constitution (Ninety-Fourth … on 8 August, 2003


nt>

11.18 hrs.

CONSTITUTION (NINETY-FOURTH AMENDMENT) BILL,2002

(Amendment to article 338 and insertion of new article 338A)

Title: Consideration and passing of the Constitution (Ninety-fourth Amendment) Bill, 2002 (Amendment to article 338 and insertion of new article 338 A) (Bill passed).

जनजातीय कार्य मंत्री

(श्री जुएल उराम) : अध्यक्ष महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूं —

“कि भारत के संविधान में और संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाये। ”

 

 अध्यक्ष महोदय, यह एक सिम्पल अमेंडमैंट है। आर्टिकल ३३८ जो कि एस.सी., एस.टी. कमीशन के लिए था, अब एस.सी. कमीशन अलग होगा और एस.टी. कमीशन अलग होगा। इसके लिए संविधान में संशोधन आवश्यक है। आपने इसे स्टैंडिंग कमेटी में भी रैफर किया था। इस पर सब सर्वसम्मत हैं। इसलिए इस बिल को जल्दी पास किया जाये। मैं यह प्रस्ताव करता हूं कि इस विधेयक को बिना बहस के ही पास किया जाये।

MR. SPEAKER: Motion moved:

“That the Bill further to amend the Constitution of India,

be taken into considseration.”

SHRI K.A. SANGTAM

(NAGALAND): Mr. Speaker, Sir, on behalf of the tribal population of this country, I would like to thank you for even suspending the Question Hour today. It is a red letter day for the tribal population of this country.

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI (RAIGANJ): I propose in the beginning that if the Government agrees, we are prepared to pass these Constitution (Amendment) Bills without any debate and are for smooth passage of both the Bills. Only the Minister can give his comments, but it will be possible if other Parties also agree.

MR. SPEAKER: Let there be a very short discussion. There is nothing wrong in having a short discussion. We will finish everything by 12.30 p.m., as I said.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: I will permit one Member to speak from every major Party.

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Mr. Speaker, Sir, I understand that the Union Minister, who is a member of the Cabinet and a Lok Sabha Member, might be busy in other House, but I would persuade the Minister for Parliamentary Affairs to see if it is possible. We have no objection to debate.

MR. SPEAKER: It is a good gesture.

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : It could be passed smoothly, without any interruptions, disruptions or shouting from that side or this side.

SHRI RUPCHAND PAL (HOOGLY): We can pass it without any debate, Sir. … (Interruptions)

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री (श्रीमती सुषमा स्वराज) :अध्यक्ष महोदय, सरकार को इसमें आपत्ति नहीं है लेकिन क्योंकि आपने साढ़े बारह बजे का समय तय किया था, इसलिए जो सदस्य बैठे थे, वे भी चले गए हैं और हमारे मंत्री प्रश्नकाल के लिए राज्य सभा में हैं। यहां उनकी उपस्थिति भी आवश्यक है क्योंकि संविधान संशोधन को पारित करने के लिए टोटल का पचास फीसदी चाहिए, बैठे हुए सदस्यों का दो-तिहाई तो चाहिए, वह सर्वसम्मति से हो जाएगा, लेकिन टोटल का भी पचास फीसदी चाहिए। चूंकि आपने साढ़े बारह बजे का समय तय किया है, इसलिए साढ़े बारह बजे तक दोनों बिलों पर ४५-४५ मिनट चर्चा हो जाए और साढ़े बारह बजे वोटिंग हो जाए।…( व्यवधान)

श्री राम विलास पासवान (हाजीपुर) : अध्यक्ष महोदय, इसमें कन्फ्यूज़न हो रहा है। हमें बताया गया था कि क्वैश्चन आवर को सस्पैंड करके सीधे कौन्सटीटयूशन अमैंडमैंट बिल को पास किया जाएगा और साढ़े बारह बजे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वाला प्रस्ताव ले लिया जाएगा। यदि आप साढ़े बारह बजे तक इसकी डिस्कशन चलाएंगे और साढ़े बारह बजे वोटिंग रखेंगे तो यह समाप्त होते-होते ढाई बज जाएंगे। फिर उसका कोई यूज़ नहीं रहेगा। हमारी नियम १९३ की डिस्कशन पहले ग्यारह बजे तय हुई थी, कहा गया था कि ऐडजर्नमैंट मोशन वगैरह नहीं होगा और वह बारह बजे शुरू हो जाएगा। लेकिन कल की परिस्थिति के मुताबिक वह साढ़े बारह बजे हो गया। आप साढ़े बारह बजे तक अपनी वोटिंग समाप्त करवा लीजिए। यह प्ली लेना कि हमारे मैम्बर चाय पीने गए हैं, पान खाने गए हैं – यह तर्क चलने वाला नहीं है। अगर इसे करना है तो कीजिए नहीं तो एक्सटैंड कर दीजिए।…( व्यवधान)

कुंवर अखिलेश सिंह (महाराजगंज, उ.प्र.) : मान्यवर, मेरा व्यवस्था का प्रश्न है।…( व्यवधान)

श्रीमती सुषमा स्वराज : अ्ाध्यक्ष महोदय, हमारे मैम्बर चाय पीने गए हैं, पान खाने गए हैं, यह किसी ने नहीं कहा। लोक सभा के मंत्री राज्य सभा में प्रश्नकाल के लिए बैठे हैं। वे अपने संसदीय कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। कोई चीय पीने, पान खाने नहीं गया और न ही किसी ने यह बात कही है। आप साढ़े बारह बजे वोटिंग करवाइए।…( व्यवधान)साढ़े बारह बजे की वोटिंग रात के ढाई बजे तक क्यों जाएगी। केवल दस मिनट की वोटिंग है, अगर साढ़े बारह बजे वोटिंग रखेंगे तो वह १२.४० पर खत्म हो जाएगी।…( व्यवधान)

कुंवर अखिलेश सिंह: अध्यक्ष महोदय, अभी संसदीय कार्य मंत्री जी ने कहा कि दोनों विधेयकों पर ४५-४५ मिनट की चर्चा करवा लीजिए। अगर दोनों विधेयकों पर ४५-४५ मिनट की चर्चा होती है तो डेढ़ घंटे का समय लगेगा। अभी ११.२३ बज रहे हैं। साढ़े बारह बजे वोटिंग कैसे होगी।…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आप बैठिए। आप हर विषय पर फिक्र मत कीजिए।

…( व्यवधान)

श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी (खजुराहो): सुषमा जी को गुस्सा क्यों आता है।…( व्यवधान)

श्रीमती सुषमा स्वराज : क्योंकि सुषमा जी आपकी तरह ज्ञानी नहीं हैं।…( व्यवधान)

डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली): अध्यक्ष महोदय, यह संविधान संशोधन विधेयक है। आप इस पर ४५-४५ मिनट की चर्चा करवाकर पास करेंगे, हम इससे सहमत नहीं हैं।…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : सांगतम जी, आप बोलिए।

…( व्यवधान)

SHRI K.A. SANGTAM : Since the Independence of this country, a lot of emphasis has been given to bring about a lot of changes and reforms to uplift the downtrodden people, particularly the Scheduled Castes and the Schedules Tribes. Various Governments in the past — right from Pandit Jawaharlal Nehru, the first Prime Minister, to Shrimati Indira Gandhi and Shri Rajiv Gandhi — have tried to bring about a lot of changes in order to uplift the lives of the people, who are living in remote places and hilly areas.

MR. SPEAKER: Please keep silence in the House.

SHRI K.A. SANGTAM : The National Commission for Scheduled Castes and Scheduled Tribes came into being consequent upon the Constitution (Sixty-fifth) Amendment in 1990. The Commission was constituted on 12th March, 1992 replacing the earlier Commission for Scheduled Castes and Scheduled Tribes constituted under the Resolution of 1987.

Under article 338 of the Constitution, the National Commission of Scheduled Castes and Scheduled Tribes was established with the objective of monitoring the safeguards provided for Scheduled Castes and Scheduled Tribes under the Constitution, and other laws. However, in due course of time, since the Commission could not pay attention to both the minorities in this country, it was decided to bifurcate it to ensure that the Scheduled Tribes are also given proper attention.

Sir, the House does not seem to be very keen on this. There is a lot of disturbance going on.

MR. SPEAKER: Please keep silence in the House.

SHRI K.A. SANGTAM : The setting up of National Commission for Scheduled Tribes is a welcome step for the tribal population in the country because till today many of the important issues relating to the tribal population have not been addressed properly.