Judgements

The Minister Of Chemicals & Fertilizers And Minister Of Steel Laid A … on 18 December, 2008

Lok Sabha Debates
The Minister Of Chemicals & Fertilizers And Minister Of Steel Laid A … on 18 December, 2008


>

Title: The Minister of Chemicals & Fertilizers and Minister of Steel laid a Status of implementation of the recommendations contained in the 33rd Report of Standing Committee on Coal and Steel on Demands for Grants (2008-09) pertaining to the Ministry of Steel .

 

रसायन और उर्वरक मंत्री तथा इस्पात मंत्री (श्री राम विलास पासवान) :  महोदय, मैं यह वक्तव्य दिनांक 1 सितम्बर, 2004 के लोक सभा बुलेटिन भाग-II के अनुसार माननीय लोक सभा अध्यक्ष के निदेश 73-ए के अनुसरण में कोयला एवं इस्पात से संबंधित स्थायी समिति की 33वीं रिपोर्ट (चौदहवीं लोक सभा) में निहित सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में सभा पटल पर रखता हूँ।

          उपर्युक्त 33वीं रिपोर्ट 16.4.2008 को लोक सभा में प्रस्तुत कर दी गई थी। यह रिपोर्ट इस्पात मंत्रालय की वर्ष 2008-09 की अनुदान की मांगों की जांच से संबंधित है।

          उक्त रिपोर्ट में समिति ने मंत्रालय के उद्देश्यों, लक्ष्यों और उपलब्धियों के संबंध में कुल 14 सिफारिशें (5 पैराग्राफ में) की है और इन पर सरकार की ओर से कार्रवाई अपेक्षित है।

          समिति की रिपोर्ट में निहित सिफारिशों/टिप्पणियों के संबंध में की गई कार्रवाई का विवरण कोयला एवं इस्पात से संबंधित स्थायी समिति को दिनांक 24.9.2008 को भेजा गया था।

          समिति द्वारा की गई विभिन्न सिफारिशों के कार्यान्वयन की मौजूदा स्थिति मेरे वक्तव्य के अनुलग्नक में दर्शाई गई है जो लोक सभा के पटल पर प्रस्तुत है। इस अनुलग्नक की संपूर्ण विषयवस्तु का वाचन करके मैं सदन का बहुमूल्य समय नहीं लेना चाहता हूँ। मैं अनुरोध करता हूँ कि इसे पढ़ा हुआ मान लिया जाए।

                                                (Laid on the Table and also placed in Library. See No. LT 9967/08)