Judgements

Need To Expedite Gauge Conversion Work On Balaghat-Jabalpur Railway … on 23 November, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Expedite Gauge Conversion Work On Balaghat-Jabalpur Railway … on 23 November, 2010


>

Title: Need to expedite gauge conversion work on Balaghat-Jabalpur railway line in Madhya Pradesh.

     

श्री के.डी. देशमुख (बालाघाट):  मध्य प्रदेश में बालाघाट-जबलपुर रेल लाइन का आमान परिवर्तन कार्य स्वीकृत है और काम भी शुरू है। लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण इलाके के उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों और आम जनता को काफी कठिनाई हो रही है, जिससे जनता में आक्रोश है। बालाघाट जिला देश का सबसे बड़ा नक्सल प्रभावित जिला है।

          अतएव सरकार से मांग है कि जनहित में बालाघाट-जबलपुर आमान परिवर्तन कार्य को यथाशीघ्र पूरा करवाया जाये।