Judgements

Need For Early Sanction Of Budget Allocation For The State Of … on 30 April, 2003

Lok Sabha Debates
Need For Early Sanction Of Budget Allocation For The State Of … on 30 April, 2003

Title: Need for early sanction of Budget allocation for the State of Uttranchal.

डॉ.महेन्द्र सिंह पाल

(नैनीताल) : सभापति महोदय, केन्द्र सरकार द्वारा उतरांचल राज्य को दी जाने वाली बजट धनराशि अभी तक सुनिश्चित नहीं की गई है, जिसकी वजह से नवोदित राज्य उतरांचल को राज्य का बजट पारित करने में कठिनाई हो रही है। अभी तक राज्य अपने बजट सत्र में केवल लेखा अनुदान पास करने तक सीमित रही है। केन्द्र सरकार एवं वित्त मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि केन्द्र सरकार उतरांचल राज्य को दी जाने वाली बजट राशि को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करें तथा योजना आयोग द्वारा सुझाये गये योजना बजट में दी जाने वाली धनराशि को अविलम्ब स्वीकृति प्रदान की जाये ताकि नया राज्य अपनी योजनाओं को सुचारू रूप से चला सके। इसके साथ-साथ कुछ समय पहले सम्पन्न हुये चुनावों के पूर्व हिमाचल तथा उतरांचल को सरकार ने स्पेशल पैकेज देने की घोषणा की थी। उस पर भी अभी तक कोई अमल नहीं हुआ है। बजट समय पर नहीं मिलने के कारण राज्य सरकार की सभी योजनाय़ें अटकी पड़ी हैं। अत: मेरी सरकार से खासकर वित्त मंत्री जी से आग्रह है कि उतरांचल राज्य की बजट धनराशि, स्पेशल पैकेज की अविलम्ब स्वीकृति प्रदान की जाये ताकि राज्य सरकार अपने वर्ष २००३-०४ के बजट में किये जाने वाले प्रावधानों की घोषणा कर सके।